भारत में अनेकों प्रकार की भाषायें बोली जाती हैं आइये जानते हैं भारत में बोली जाने वाली कुछ मुख्य भाषाओं के बारे में  महत्वपूर्ण जानकारी -

India's major languages and number of speakers in Hindi
India's major languages and number of speakers 

भारत की प्रमुख भाषाएं एवं बोलने वालों की संख्या - India's major languages and number of speakers



हिन्दी(Hindi)

भारत में सबसे ज्यादा वोली जाने वाली और समझी जाने बाली भाषा है इसे बोलने वालों की संख्या लगभग 153729062 है

बंगला (Bengali)

बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल (West Bengal) और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा (Tripura) तथा असम  (Assam) राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 44521533 लोगो द्वारा बोली जाती है

तमिल (Tamil)

यह भाषा मुख्यतः तमिलनाडु (Tamil Nadu) तथा श्रीलंका में बोली जाती है यह भाषा भारत मेंं लगभग 37592794 लोगों द्वारा बोली जाती है

गुजराती (Gujarati)

भारत (India) की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में से एक, जिसे भारतीय संविधान (Indian Constitution) की मान्यता प्राप्त है यह भाषा भारत मेंं लगभग 25656274 लोगों द्वारा बोली जाती है

कन्नड (Kannada)

भारत के कर्नाटक (Karnataka) राज्य में बोले जानेवाली भाषा है यह भारत के सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में से एक है यह भाषा भारत में लगभग 19726745 द्वारा बोली जाती है

भोजपुरी (Bhojpuri)

मुख्य रुप से पश्चिम बिहार (Bihar) और पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) तथा उत्तरी झारखंड (Jharkhand) के क्षेत्र में बोली जाती है यह भाषा भारत में लगभग 14340564 लोगों द्वारा बोली जाती है

असमिया (Assamese)

असम की भाषा को असमी, असमिया अथवा आसामी कहा जाता है असमिया भारत के असम प्रांत में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 8958977 लोगों द्वारा बोली जाती है

कश्मीरी (Kashmiri)

कश्मीरी भाषा भारत और पाकिस्तान की एक प्रमुख भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 2421760 लोगों द्वारा बोली जाती है

कोंकणी (Konkani)

कोंकणी गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग, कर्नाटक (Karnataka) के उत्तरी भाग, केरल (Kerala) के कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है यह भाषा भारत में लगभग 1522684 लोगों द्वारा बोली जाती है

तेलुगु (Telugu)

तेलुगु भाषा भारत के आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) राज्य की मुख्य भाषा है यह भाषा आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना  (Telangana) के अलावा तमिलनाडु (Tamil Nadu), कर्नाटक (Karnataka), ओडिशा (Odisha) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्यों मे भी बोली जाती है यह भाषा भारत में लगभग 44707797 लोगों द्वारा बोली जाती है

मराठी (Marathi)

मराठी भारत के महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रांत में बोली जानेवाली सबसे मुख्य भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 41723893 लोगों द्वारा बोली जाती है

उर्दू (Urdu)

यह भारत की सरकारी भाषाओं में एक है तथा पाकिस्तान की राष्ट्र भाषा है इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना (Telangana), दिल्ली (Delhi), बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सरकारी भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 28600428 लोगों द्वारा बोली जाती है

मलयालम (Malayalam)

भारत के केरल (Kerala) प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है यह भाषा भारत में लगभग 21917430 लोगों द्वारा बोली जाती है

उडिया (Oriya)

भारत के ओडिशा (Odisha) प्रान्त में बोली जाने वाली भाषा है यह यहाँ के राज्य सरकार की राजभाषा भी है यह भाषा भारत में लगभग 19726745 लोगों द्वारा बोली जाती है

पंजाबी (Punjabi)

यह भाषा पंजाब (Punjab) क्षेत्र के निवासियों तथा प्रवासियों द्वारा बोली जाती है यह भाषा भारत में लगभग 13900202 लोगों द्वारा बोली जाती है

संथाली (Santali)

यह असम (Assam), झारखंड (Jharkhand), उड़ीसा (Orissa), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), बिहार (Bihar), त्रिपुरा (Tripura) तथा बंगाल (Bengal) में बोली जाती है यह भाषा भारत में लगभग 3693558 लोगों द्वारा बोली जाती है

राजस्थानी (Rajasthani)

राजस्थान (Rajasthan) की मुख्य भाषा है इसकी मुख्य बोलियां हैं मारवाड़ी और मेवाड़ी यह भाषा भारत में लगभग 2093557 लोगों द्वारा बोली जाती है

List of languages by number of native speakers in India, Languages of India, list of languages in india, indian states and their languages in hindi, 


Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें