डॉ ए. पी. जे.अब्दुल कलाम (Dr A. P. J. Abdul Kalam) को आज कौन नही जानता भारत के पूर्व राष्टपति,जानेमाने वैज्ञानिक और शिक्षक और सबसे बड़ी बात भारत के असली रत्न जिन्हे मिसाइल मैन के रूप में हमेशा याद किया जाता है आइये जानतेे हैं डॉ ए. पी. जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचारों के बारे में -

डॉ ए. पी. जे.अब्दुल कलाम के अनमोल वचन

Dr A. P. J. Abdul Kalam quotes in hindi - डॉ ए. पी. जे.अब्दुल कलाम के अनमोल वचन



  1. जब मनुष्य के सामने कठिनाइयाँ आती है तभी उसे सफलता का आनंद प्राप्त होता है।
  2. मैं हमेशा से ये बात जानता था की मैं कुछ चीजे नही बदल सकता।
  3. जब आप अधूरे मन से कोई कार्य करते है तो आपको सफलता भी आधी-अधूरी मिलती है।
  4. जीवन में कठिनाइयाँ हमे परेशान करने के लिए नही आती बल्कि हमारे अंदर छुपी हुई शक्ति और साहस को बाहर निकालने के लिए आती है।
  5. हमें लगातार कोशिश करनी चाहिए और समस्याओ को देखकर घबराना नही चाहिए।
  6. यदि हम स्वतंत्र नही है तो हमारा सम्मान कोई भी नहीं करेगा।
  7. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से असफलता को हराया जा सकता है।
  8. अपनी जॉब से प्यार करो ना कि अपनी कंपनी से,क्या पता कब आपकी कंपनी आपको प्यार करना बंद कर दे।
  9. अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो लोग कहने लग जायेंगे कि पहली सफलता तुक्के में थी।
  10. आप अपना फ्यूचर नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदते बदल सकते है और यही आदते आपका फ्यूचर बदल देंगी।
  11. जब हमारे सिग्नेचर,अॉटोग्राफ में बदल जाये तो वह सफलता की निशानी है।
  12. असफलता की कहानिया पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज मिलेंगे।
  13. शिखर पर पहुचने का सामर्थ्य होना चाहिए ,फिर वह एवरेस्ट का शिखर हो या आपके करियर का।
  14. एक जीनियस मूर्ख बन सकता है अगर वो यह समझता है की वो जीनियस है।
  15. हर विद्यार्थी को प्रश्न पूछना चाहिए क्योंकि ये विद्यार्थी की निशानी है
  16. सुंदरता हृदय में होती है,चेहरे में नही।
  17. समय और ज़िंदगी दो सबसे बड़े अध्यापक है समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है तो ज़िंदगी हमें समय का सही उपयोग सिखाती है
  18. जीवन एक कठिन खेल है और इसे सिर्फ आप ही अकेले जीत सकते हो
  19. हमे युवाओ को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा
  20. भारत एक महान राष्ट्र है
  21. क्या हम नही जानते की आत्मसम्मान,आत्मनिर्भरता के साथ आता है ?
  22. अगर किसी देश को सुन्दर मन वाले लोगो का देश बनाना है तो,मेरा मानना है समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते है और वे है- माता ,पिता और शिक्षक
  23. अगर अपने सपने आपको सच करने है तो पहले सपने देखना शुरू करो।
  24. सपने वो नहीं जो आपकी नींद में आये,सपने तो वो है जो आपको नींद न आने दे
  25. जिनके सपने महान होते है उनके महान सपने हमेशा पूरे होते है।
  26. नकली सुख के पीछे मत भागो बल्कि अच्छी उपलब्धियों के पीछे भागो।
  27. इंतजार करने वालो को उतना ही मिलता है ,जितना कोशिश करने वाले बाकि छोड़ देते है।
  28. अगर आपको अपने मिशन में सफल होना है तो आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना पड़ेगा।
  29. एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है वही एक सच्चा दोस्त पूरी पुस्तकालय के बराबर होता है।
  30. हम अपने समस्याओ में इतना घिर जाते है की हम भूल जाते है की हम कौन है


apj abdul kalam quotes in hindi, apj abdul kalam thoughts, apj abdul kalam quotes in hindi, apj abdul kalam poem in hindi, images of apj abdul kalam, a.p.j abdul kalam history, apj abdul kalam speech, Five inspiring quotes by APJ Abdul Kalam, 10 Memorable Quotes From President APJ Abdul Kalam, 16 Most Popular Inspirational Quotes from APJ Abdul Kalam

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें