अभिमन्‍यु भारद्वाज 12:12:00 PM A+ A- Print Email
डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर अमेरिका (America) के एक पादरी, आन्दोलनकारी एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है आइये जानते हैै डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर के अनमोल विचारों के बारे में -

Martin Luther King Jr. quotes in hindi - मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल विचार


  1. सही काम को करने के लिए, समय हर क्षण सही होता है
  2. हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना सीखना पड़ेगा, वरना मूर्खों की तरह लड़कर सभी बर्बाद हो जाएंगे
  3. आँख के बदले आँख” के प्राचीन सिद्धान्त से तो एक दिन सभी अंधे हो जाएंगे
  4. पत्नी को चाहिए कि पति घर लौटने पर खुश हो, और पति को चाहिए कि पत्नी को उसके घर से निकलने पर दुख हो
  5. मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है. घृणा करना तो बेहद कष्टदायक और बोझिल काम है
  6. सही काम को करने के लिए, समय हर क्षण सही होता है
  7. दीर्घायु होना नहीं बल्कि जीवन की उत्कृष्टता महत्वपूर्ण होती है
  8. एक सच्चा लीडर लोगो के विचारों के पीछे नहीं चलता बल्कि वो लोगो के विचारो को बदल देता है
  9. किसी भी जगह हो रहा अन्याय हर स्थान पर न्याय के लिए खतरा है
  10. हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है, जिस दिन हम उन मुद्दो के बारे में चुप हो जाते है जो आम समाज के लिए मायने रखते है
  11. हमे सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन असीमित आशा को कभी नहीं भूलना चाहिए
  12. यदि तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो, यदि तुम दौड़ नहीं सकते हो तो चलो, यदि तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो। लेकिन, तुम जैसे भी करो, तुम्हे आगे बढ़ना ही होगा
  13. प्रेम एकमात्र ऐसी शक्ति है, जो शत्रु को मित्र में बदल सकती है
  14. सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है
  15. सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमता का विकास करना है। पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है
  16. हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को कुचल दिया। हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो है, लेकिन लोग मिस गाइडेड है
  17. प्रत्येक व्यक्ति को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वह रचनात्मक परोपकारिता के आलोक में चलेगा या विनाशकारी खुदगर्जी के अंधेरे मे

martin luther king jr. speech, famous quotes from Dr. Martin Luther King, Jr, Martin Luther King Quotes, Martin Luther King Jr. Quotes 

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें